World
ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर यूजर ट्रैफिक में 30 प्रतिशत की भारी गिरावट, मिडटर्म चुनाव से पहले चिंता
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यूजर ट्रैफिक में तेज गिरावट दर्ज की गई है। डिजिटल इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में प्लेटफॉर्म पर रोजान
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यूजर ट्रैफिक में तेज गिरावट दर्ज की गई है। डिजिटल इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में प्लेटफॉर्म पर रोजाना का ट्रैफिक 30 प्रतिशत से ज्यादा घट गया है। यह गिरावट 2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नजदीक आने के बावजूद हुई है।
सिमिलरवेब की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने प्लेटफॉर्म पर रोजाना औसतन करीब 2.60 लाख यूजर्स आए। जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा अपने चरम पर 4.20 लाख रोजाना यूजर्स पर था।



