World
ऑस्ट्रेलिया में खाने के पैकेटों पर लगे भारत विरोधी स्टीकर, सांसद ने जताया विरोध; बोले- नस्लवाद की जगह नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीयों को निशाना बनाने की वारदात सामने आई है। इस बार भारतीय मूल के लोगों पर स्टिकर के जरिए निशाना साधा गया है। इस स्टिकर में एक शख्स सड़क पर शौच करते दिख रहा है और लि
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीयों को निशाना बनाने की वारदात सामने आई है। इस बार भारतीय मूल के लोगों पर स्टिकर के जरिए निशाना साधा गया है। इस स्टिकर में एक शख्स सड़क पर शौच करते दिख रहा है और लिखा है क्या यहीं आपकी संस्कृति है? हमें यह पसंद नहीं।
ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के सेसनॉक शहर का है। जहां सुपर स्टोर में रखे सामान पर स्टिकर लगा है जिसमें शौच करते हुए इंसान की तस्वीर लगी है। इसके साथ ही स्टिकर पर क्यूआर कोड लगा है। इसे स्कैन करने पर फाइट फॉर ऑस्ट्रेलिया अभियान से जुड़ने के लिए पेज खुलता है।



