डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई है। इसके साथ ही सऊदी अरब के हवाई अड्डों समेत नागरिक बुनियादी ढांचों, वाणिज्यिक जहाजों और भारतीय नाविकों पर बार-बार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने गुरुवार को यूएनएससी में पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा के दौरान कहा, 'पश्चिम एशिया की सुरक्षा और स्थिरता भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'