World
पीठ पर 'पंख' बांधकर उड़ते हुए दफ्तर पहुंचता है युवक, वीडियो शेयर कर बताई वजह
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रोजाना ऑफिस आना-जाना अक्सर दिन का सबसे थकाऊ और तनावपूर्ण हिस्सा होता है। सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम सारी एनर्जी को खत्म कर देता है। हालांकि, इस समस्या से पार पाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहार
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रोजाना ऑफिस आना-जाना अक्सर दिन का सबसे थकाऊ और तनावपूर्ण हिस्सा होता है। सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम सारी एनर्जी को खत्म कर देता है। हालांकि, इस समस्या से पार पाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लिया जाता है, लेकिन अमेरिका के एक व्यक्ति ने ट्रैफिक से बचने का अनोखा और नया तरीका खोज निकाला है।
युवक सड़क पर गाड़ी चलाने के बजाय अपने ऑफिस सीधा उड़कर पहुंचता है। युवक के ऑफिस पहुंचने के तरीके को देख लोग हैरान हैं।



