डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश को अंजाम देने की कोशिश करने वाले 19 साल के इस अमेरिकी ने इस हमले की योजना दो साल से भी अधिक समय से बना रखी थी। इस बात का खुलासा अदालत के दस्तावेजों से हुआ है।
कुक काउंटी स्टेट्स अटॉर्नी कार्यालय के अभियोजकों ने बताया कि 19 वर्षीय संदिग्ध एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस ने पैलेटाइन स्थित टाको बेल में अपने सहकर्मियों से कहा था कि वह भारतीयों को मारने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।