World
अमेरिका के ओरेगन में स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों और एक शिक्षक की मौत; हमलावर मारा गया
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी राज्य ओरेगन के एक प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कई लोग हताहत हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन बच्चे और एक वयस्क समेत चार लोगों की मौत हो गई है। प
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी राज्य ओरेगन के एक प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कई लोग हताहत हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन बच्चे और एक वयस्क समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि कई लोग घायल हुए हैं और बच्चों में भी पीड़ित हैं।
बेंड पुलिस विभाग की प्रवक्ता शीला मिलर ने बताया कि स्थानीय समय दोपहर 1 बजे अधिकारियों को अलर्ट मिला। पुलिस करीब दो मिनट में मौके पर पहुंच गई। रेडियो पर सूचना मिली कि संदिग्ध घायल हो गया है।



