डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब पर यमन के हूती विद्रोहियों के बार-बार मिसाइल और ड्रोन हमले सिर्फ सुरक्षा खतरा नहीं, बल्कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) के महत्वाकांक्षी विजन 2030 के लिए भी बड़ा संकट बन गए हैं।
रियाद एयरपोर्ट पर हालिया हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए। उड़ानें प्रभावित हुईं और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी बाधित हुए। अरामको मुख्यालय पर भी हमला हुआ।