डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन और पाकिस्तान की सेनाओं ने भारतीय सीमा के पास शिनजियांग के ऊंचाई वाले इलाकों में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। अभ्यास में चीनी सेना द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चीनी सेना के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह पहला संयुक्त थल सेना अभ्यास है। इससे पहले दोनों देश हर साल संयुक्त वायु सेना और नौसेना अभ्यास करते रहे हैं।