World
शिकागो मंदिर हमला साजिश: किशोर हमलावर के घोषणापत्र में भारतीयों को बताया गया 'अमानव', नफरत का खौफनाक खुलासा
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के शिकागो में हिंदू मंदिर में एक बड़ा जनसंहार बच गया, जिसकी साजिश 19 साल के किशोर एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस ने रची थी। उसका इरादा रविवार को शिकागो से 70 किमी दूर औरोरा क्षेत्र में एक
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के शिकागो में हिंदू मंदिर में एक बड़ा जनसंहार बच गया, जिसकी साजिश 19 साल के किशोर एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस ने रची थी। उसका इरादा रविवार को शिकागो से 70 किमी दूर औरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर में घुसकर भारतीय समुदाय के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का था।
किशोर हमलावर के घोषणापत्र में भारतीयों को बताया गया 'अमानव' बताया गया है। वहीं हालांकि, उसकी सेमी-ऑटोमैटिक एआर स्टाइल रायफल जाम हो गई, जिसके बाद उसे वहां से भागना पड़ा। वह घर पहुंचा, इंटरनेट पर उसे ठीक करने का तरीका खोजा। फिर अपने एक सहकर्मी को इस घटना के बारे में बताया।



