World
'बांग्लादेश में डर के माहौल के बीच मनाई जा रही दुर्गा पूजा', हसीना ने कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
आईएएनएस, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ रहा है, और इ
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

आईएएनएस, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ रहा है, और इस स्थिति को लेकर देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने अगस्त 2024 से पूरे देश में हो रही हत्याओं, उत्पीड़न, मंदिरों और घरों पर हमलों, मूर्तियों की तोड़फोड़, जमीन पर कब्जे और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं का जिक्र किया है।



