World
यूक्रेन ने रूस के एयरफील्ड पर मिसाइल से किया हमला, रिपोर्ट में दावा- तबाह किए 6 एसयू-34एम जेट
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की नौसेना ने गुरुवार को बताया कि उसने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में बोरिसोक्लेब्स्क एयरफील्ड पर रात भर चले हमले में रूस के छह Su-34M सैन्य विमानों को तबाह कर दिया है। इस बीच, दोनों पक्षों की ओर से
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की नौसेना ने गुरुवार को बताया कि उसने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में बोरिसोक्लेब्स्क एयरफील्ड पर रात भर चले हमले में रूस के छह Su-34M सैन्य विमानों को तबाह कर दिया है। इस बीच, दोनों पक्षों की ओर से ऊर्जा बुनियादी ढांचे और जहाजों पर हमले जारी रहे।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीग्राम पर जारी एक बयान में बताया गया कि नौसेना ने इस हमले में उसने अपने नेपच्यून तटीय मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया। क्षेत्रीय गवर्नर पावेल माल्कोव ने बताया कि इससे पहले दिन में रूस के रियाजान क्षेत्र में यूक्रेन के एक ड्रोन हमले के कारण वहां की एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई।



