डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉलेज पार्टी के दौरान बाथरूम में बंद लड़की और बाहर मौजूद चीखते हुए लड़के 'मेरा नंबर कब आएगा'। ये हैरान करने वाला नजारा था यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का। आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 21 साल बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले पर चिंता जताई है।
मीडिया रिपोर्ट में लड़की ने फ्रेटरनिटी पार्टी में उसके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो बाथरूम में बंद थी और उसके कपड़े नीचे थे और एक शख्स ने उसकी कलाई पकड़ी हुई थी।