डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में नव-नियुक्त व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी जकारिया को लेकर वॉशिंगटन की राजनीति में गर्माहट तेज हो गई है। या यूं कहें कि जकारिया अपनी नियुक्ति के शुरुआती दिनों में खुद के दावों के चलते ही विवादों और तीखे सवालों के घेरे में आ गई हैं।
इसकी वजह को ऐसे समझिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन का सार्वजनिक चेहरा बनने जा रही जकारिया के रिज्यूमे, उनकी कानूनी योग्यता और वकील होने के दावों पर अब अमेरिकी मीडिया और स्वतंत्र जांच एजेंसियों की तरफ से गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।