World
'सुरक्षा को बड़ा खतरा', ऑस्ट्रेलिया में महिला का पीछा करने के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को नहीं मिली जमानत
डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक सरकारी कर्मचारी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। उस पर एक महिला का पीछा करने और उसे धमकाने का आरोप है। इस महिला से वह एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था।
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए
-1792044773608.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक सरकारी कर्मचारी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। उस पर एक महिला का पीछा करने और उसे धमकाने का आरोप है। इस महिला से वह एक डेटिंग ऐप के जरिए मिला था।
अदालत ने कहा कि उसे रिहा करने से महिला की सुरक्षा और भलाई को गंभीर खतरा हो सकता है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सुयश सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर पर एक कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बुधवार, 14 अक्टूबर को उसे ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (ACT) मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।



