World
राइफल हुई जाम तो सहकर्मी को किया फोन, शिकागो के हिंदू मंदिर में कैसे टला बड़ा नरसंहार; इनसाइड स्टोरी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में हिंदू मंदिर पर एक बड़ा नरसंहार टल गया, जिसकी साजिश 19 साल के किशोर नव-नाजी श्वेत वर्चस्ववादी एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस ने रची थी। इस किशोर का इरादा शिकागो के ऑरोरा स्थिति सबसे
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में हिंदू मंदिर पर एक बड़ा नरसंहार टल गया, जिसकी साजिश 19 साल के किशोर नव-नाजी श्वेत वर्चस्ववादी एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस ने रची थी। इस किशोर का इरादा शिकागो के ऑरोरा स्थिति सबसे बड़े हिंदू मंदिर श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर में घुसकर नफरत के तहत भारतीय समुदाय के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का था।
हालांकि, किस्मत से मंदिर परिसर में हमला करते वक्त उसकी AR-स्टाइल राइफल जाम हो गई और वह वहां से भाग निकला। इसके बाद उसने अपने एक सहकर्मी को फोन करके अपनी नाकाम साजिश और बंदूक के जाम होने की सारी बातें बता दी।



