एपी, रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है।
हमले में मुख्यालय के उस भवन की सबसे ऊपर की उन तीन मंजिलों को भारी नुकसान हुआ है जहां पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य उच्चाधिकारी बैठते थे।