डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि ऐन वक्त पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई।
दरअसल, शिकागो से लगभग 70 किलोमीटर दूर ऑरोरा स्थित मंदिर में 19 वर्षीय हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी करने की कोशिश की, लेकिन राइफल जाम हो जाने के कारण उसकी यह खौफनाक साजिश विफल हो गई।