World
आसिम मुनीर की गुप्त योजना, क्या खत्म हो जाएगा पाकिस्तान में नागरिक सरकार का अस्तित्व?
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। ये किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान में सत्ता असल में किसके पास होती है। पाकिस्तान में असली सत्ता सेना प्रमुख के पास है। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कथित तौर पर देश के राजनीतिक नक्शे को फिर से बनान
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। ये किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान में सत्ता असल में किसके पास होती है। पाकिस्तान में असली सत्ता सेना प्रमुख के पास है। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कथित तौर पर देश के राजनीतिक नक्शे को फिर से बनाने पर विचार कर रहे हैं।
द इकोनॉमिस्ट के अनुसार, वे चार प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 छोटे प्रांत या 160 प्रशासनिक इकाइयां बनाने का प्रस्ताव सोच रहे हैं। छोटे इकाइयों को शासन में आसान बताया जा रहा है, लेकिन सवाल है कि क्या ये सैन्य नियंत्रण को भी आसान बना देंगी।



