World
साउथ अफ्रीका में श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे लोगों पर गोलीबारी, 2 की मौत; 5 घायल
डिजिटल डेस्क, जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास स्थित कातलेहोंग टाउनशिप में मंगलवार देर रात एक स्थानीय नेता की श्रद्धांजलि सभा लौट रहे लोगों पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम दो
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए
-1791972251874.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास स्थित कातलेहोंग टाउनशिप में मंगलवार देर रात एक स्थानीय नेता की श्रद्धांजलि सभा लौट रहे लोगों पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मारे गए लोग देश की सबसे बड़ी पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) की यूथ लीग के सदस्य थे। संदिग्ध हमलावर ने वारदात के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और मामले की जांच राजनीतिक हत्याओं से जुड़ी विशेष टास्क टीम कर रही है।



