डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजनीति में जहां महंगी और ब्रांडेड घड़ियों का शौक पुराना रहा है, वहीं इन दिनों एक अनोखा ट्रेंड चर्चा में है। यहां प्रधानमंत्री की तरफ उपहार में दी जाने वाली करीब 60 डॉलर यानी 5600 रुपये से भी कम कीमत की 'कैसियो' घड़ी राजनेताओं और मंत्रियों के बीच सत्ता की नजदीकी का सबसे बड़ा प्रतीक बन गई है।
इस घड़ी की नई पहचान के मामले को ऐसे मसझिए कि रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली इस डिजिटल घड़ी मॉडल Casio AE1200WH पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल का नाम खुदा हुआ है। इस घड़ी को 'कैसियो रोयले' नाम दिया गया है।