डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और इजरायल में होने वाले चुनावों से ठीक पहले मध्य पूर्व में एक नए और बड़े युद्ध की आहट तेज हो गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ एक नया व्यापक सैन्य अभियान शुरू करने की संभवानओं पर विचार कर रहे हैं।
एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते US लीडर के साथ कॉल के दौरान, नेतन्याहू ने तेहरान के कथित न्यूक्लियर हथियारों की खोज के बारे में एक और परेशान करने वाली इजरायली इंटेलिजेंस रिपोर्ट को फ्लैग किया है ताकि ट्रंप को तेहरान पर बमबारी शुरू करने के लिए मनाया जा सके।