World
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में प्रदर्शनकारियों पर पाक पुलिस की गोलीबारी, 50 गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस और लाइव राउंड्स दागे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई)
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस और लाइव राउंड्स दागे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यह झड़प हुई।
रॉयटर के अनुसार, सबसे ज्यादा हिंसा पेशावर से करीब 15 किलोमीटर दूर बारा इलाके में हुई, जहां पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। उन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में आतंकवाद और तोड़फोड़ के मामले दर्ज किए जाएंगे।



