World
हूती विद्रोहियों के हमले में मारे गए भारतीय को रियाद में दफनाया, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी
पीटीआई, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती के मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय नागरिक मुहम्मद यूसुफ अली को सोमवार को धार्मिक रीतियों के अनुसार रियाद में ही दफना दिया गया।
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

पीटीआई, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती के मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय नागरिक मुहम्मद यूसुफ अली को सोमवार को धार्मिक रीतियों के अनुसार रियाद में ही दफना दिया गया।
अंतिम संस्कार के मौके पर रियाद में भारत के राजदूत विपुल और अन्य दूतावास अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजदूत और अन्य राजनयिकों ने दिवंगत यूसुफ अली को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारीजनों को सांत्वना दी।



