डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने कहा है कि आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध माना जाना चाहिए। मानवता के खिलाफ अपराधियों को सजा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई पर होने वाले नए समझौते में आतंकवाद को भी शामिल किया जाना चाहिए। भारत ने किसी देश का नाम लिए बगैर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक बैठक में यह बात कही।
भारत के यूएन मिशन में काउंसलर आर मिथिली ने सोमवार को कहा, 'आतंकियों द्वारा किए गए अपराधों और अत्याचारों को मानवता के खिलाफ अपराधों के दायरे में सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए।'