World
अमेरिका अभी भी कीव को दे रहा खुफिया सूचनाएं, रूस ने दो यूक्रेनी जहाजों पर किए हमले
रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि अमेरिका यूक्रेन की मदद कर रहा है और अभी भी उसके साथ खुफिया सूचनाएं साझा कर रहा है। हम चाहते हैं कि यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ा युद्ध खत्म हो जाए, इसी
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि अमेरिका यूक्रेन की मदद कर रहा है और अभी भी उसके साथ खुफिया सूचनाएं साझा कर रहा है। हम चाहते हैं कि यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ा युद्ध खत्म हो जाए, इसी उद्देश्य को लेकर अमेरिका दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहा है।
ट्रंप ने साफ किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी युद्ध खत्म करना चाहते हैं लेकिन उनके बीच बहुत ज्यादा घृणा भाव हैं। उन्हें भी नहीं पता है कि कैसे यह युद्ध खत्म होगा।



