जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। काला सागर में बुल्गारिया के समुद्री क्षेत्र में सोमवार रात दो व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन से हमले किए गए। इसमें एक जहाज पर सवार 11 नाविक लापता हो गए, जबकि पांच को सुरक्षित बचा लिया गया।
वहीं दूसरे जहाज पर मौजूद 15 लोग बचाए गए। बुल्गारिया सरकार ने रूसी राजदूत को तलब कर घटना पर नाराजगी जताई, जबकि राजदूत ने रूस द्वारा हमलों से इन्कार किया है।