World
यमन में बड़ा हमला: सऊदी समर्थित सेना ने तेल डिपो को बनाया निशाना, आसमान में छाया काला धुआं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस बीच सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मंगलवार को यमन की हूती विद्रोही नियंत्रित राजधानी सना में एक तेल सुविधा पर हवाई हमला किया।
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस बीच सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मंगलवार को यमन की हूती विद्रोही नियंत्रित राजधानी सना में एक तेल सुविधा पर हवाई हमला किया। हमले के बाद सुविधा से काले धुएं के मोटे बादल उठते दिखे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी आक्रमण ने सना के पश्चिम में अल-सबाह स्थित तेल कंपनी को निशाना बनाया। चश्मदीद ने विस्फोट की आवाज सुनी।



