डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुस्लिम बहुल देश अजरबैजान में सरकारी स्कूलों के नए ड्रेस कोड नियमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देश की करीब 96 प्रतिशत आबादी मुस्लिम होने के बावजूद सरकार ने ऐसे कपड़ों पर पाबंदी लगाई है, जिन्हें वह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ मानती है।
नए नियमों में हिजाब का नाम लेकर सीधी मनाही नहीं की गई, लेकिन धर्म से जुड़े दिखने वाले परिधानों को स्कूल में पहनने की अनुमति नहीं दी गई।