रॉयटर, वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले जानबूझकर तेल की कीमतें बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब पर उनके हमलों को लेकर ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “हूती बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले साल यमन में अमेरिकी हमलों के बाद कुछ समय तक अपेक्षाकृत शांति रही, लेकिन अब यह समूह ईरान के कहने पर फिर हमले कर रहा है।