डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के नूर्नबर्ग एयरपोर्ट पर मंगलवार को एविएशन इमरजेंसी की सूचना मिलने के बाद फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए। पुलिस ने कहा कि संबंधित विमान नूर्नबर्ग में सुरक्षित उतर गया और घटना के कारण की जांच चल रही है।
जर्मन अखबार 'बिल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट पर ड्रोन देखे जाने की संभावना की वजह से फ्लाइट्स को रोक दिया गया। तीन पायलटों ने अलग-अलग समय पर टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान एक संदिग्ध चीज देखे जाने की सूचना दी थी।