World
अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन से रिपब्लिकन पर मेहरबान हुए मस्क, 276 मिलियन डॉलर का दिया चंदा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने साल 2026 के अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है।
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने साल 2026 के अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है।
चुनाव अभियान से जुड़े वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, मस्क अब तक लगभग 366 मिलियन डॉलर खर्च कर चुके हैं। इसमें से 276 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम राशि अकेले जुलाई के बाद से दान की है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस भारी राजनीतिक चंदे के साथ मस्क इस चुनावी दौर के सबसे बड़े व्यक्तिगत दानदाता बन गए हैं। खास बात यह है कि मस्क ने फंड ऐसे समय में जारी किया है, जब अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर डेमोक्रेट्स की वापसी की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।



