डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने मामले की जानकारी दी।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा
न्यूज एजेंसी AP ने पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता कलीम अख्तर के हवाले से बताया कि कराची के दक्षिणी बंदरगाह शहर से उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पंजाब प्रांत के शेर शाह में पटरी से उतर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल ले जाया गया, जबकि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर अपना काम कर रहा है। जियो न्यूज के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई।