World
अमेरिका: जॉर्जिया में रोलर कोस्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित प्रसिद्ध सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया अम्यूजमेंट पार्क में सोमवार को एक दर्दनाक रोलर कोस्टर हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित प्रसिद्ध सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया अम्यूजमेंट पार्क में सोमवार को एक दर्दनाक रोलर कोस्टर हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।
11Alive के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही कॉब काउंटी पुलिस विभाग के जासूसों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस और पार्क प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसा किस वजह से हुआ और किस रोलर कोस्टर पर हुआ।



