World
पनामा में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता
डिजिटल डेस्क, पनामा सिटी। शुक्रवार को पनामा के दक्षिणी तट पर आए दो जबरदस्त भूकंपों के बाद सोमवार को 6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप जमीन से 35 किलोमीटर की गहर
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पनामा सिटी। शुक्रवार को पनामा के दक्षिणी तट पर आए दो जबरदस्त भूकंपों के बाद सोमवार को 6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे देश के मध्य प्रांतों में सैकड़ों घर और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। इसके बाद 300 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) महसूस किए गए, जिसके चलते सरकार को वीकेंड में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी।



