डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में बड़ा साइबर हमला हुआ है। लेकिन यह हमला अलग इस लिहाज से है कि हैकरों ने फ्रांस के कई सुपरमार्केटों के फ्रिजों का तापमान रातोंरात बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस (122 डिग्री फारेनहाइट) तक कर दिया। देशभर के कई सौ स्टोरों में आग लगने और खाद्य पदार्थों के खराब होने की घटनाएं हुईं।
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुए इस हमले का असर ‘फ्रांस के कई बड़े खाद्य खुदरा विक्रेताओं के जुड़े हुए रेफ्रिजरेटरों पर पड़ रहा है।’ कार्यालय ने बताया कि नुकसान में खाद्य पदार्थों का खराब होना और आग लगना शामिल है।