डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। रूस के साथ डीजल डील करके निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस समझौते का बचाव किया है। विशेष बात ये है कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी इस समझौते का विरोध किया था।
दोनों पार्टियों ने कहा कि रूस के तेल का आयात अमेरिकी कानून का उल्लंघन है, जो इसे प्रतिबंधित करता है। जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक अभियान नहीं बंद करता, तब तक ये आयात अवैध ही रहेगा।