डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को पिछली बार सार्वजनिक रूप से तब देखा गया था जब वे एक राष्ट्रीय डोनेशन ड्राइव के तहत रक्तदान कर रहे थे। यह घटना मंगलवार की है। हूती हमलों के बीच खबरें हैं कि तब से मोहम्मद बिन सलमान को कड़ी सुरक्षा वाले एक महल से दूसरे महल में ले जाया गया है।
41 साल के क्राउन प्रिंस रक्त दान करने के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, उनकी गतिविधियों की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे वाले और बंकरों से लैस महलों के बीच ले जाया जा रहा है।