डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब अपनी जमीन पर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में हुए सबसे घातक हमलों का सामना कर रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि रियाद इसका क्या जवाब देगा, क्योंकि यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब में तबाही मचा रहे हैं।
सऊदी अरब ने पिछले हफ्ते हूतियों से लड़ रही यमनी सरकारी सेना की मदद के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया था, लेकिन विद्रोही अब तक अपनी स्थिति बनाए हुए हैं।