डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश के रणनीतिक और आर्थिक परिदृश्य को नया मोड़ देते हुए चीन के साथ 33.57 करोड़ डॉलर (लगभग 2,404 मिलियन युआन या 3,592.89 करोड़ टका) के एक बड़े रियायती ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत की सीमा से मात्र 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह - मोंगला पोर्ट - का विस्तार और आधुनिकीकरण करना है। यह समझौता केवल बुनियादी ढांचे का विकास नहीं है, बल्कि दक्षिण एशियाई कूटनीति के विशाल शतरंज पर एक अहम चाल है।