World
ओमान के पास टैंकर में ड्रोन हमले के बाद लगी आग, दो भारतीय नाविक लापता; सामने आया अटैक का वीडियो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान के सोहर एंकरेज में 11 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता हैं। नौ क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान के सोहर एंकरेज में 11 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता हैं। नौ क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मामले की जानकारी दी।
सोनोवाल ने कहा कि टैंकर 'MT पेट्रो डॉल्फिन' पर 11 अक्टूबर को हमला हुआ था और भारतीय अधिकारी लापता नाविकों का पता लगाने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।



