डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने रविवार को डोनल्ड ट्रंप प्रशासन को आदेश दिया कि वे राष्ट्रपति के राजनीतिक संदेश को बढ़ावा देने के लिए टैक्सपेयर्स के लाखों डॉलर से बने टीवी विज्ञापनों को रद करें।
न्यूयॉर्क में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जेनिफर एल रोचोन ने एक अस्थायी रोक का आदेश जारी किया, जिसमें प्रशासन को बचे हुए सभी विज्ञापनों को रद करने का निर्देश दिया गया।