World
'सऊदी के लिए पाकिस्तान-तुर्किए ने यमन में दखल दिया तो अंजाम बुरा होगा', ईरान ने दी चेतावनी
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में हूती के तेज हुए हमलों के बीच ईरान ने मक्का रक्षा समझौते को लेकर सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए को आंखें दिखानी शुरू कर दी है।
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए
-1791757080580.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में हूती के तेज हुए हमलों के बीच ईरान ने मक्का रक्षा समझौते को लेकर सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए को आंखें दिखानी शुरू कर दी है।
मक्का रक्षा समझौता पांच अक्टूबर को अमल में आ गया, जिसके बाद सऊदी अरब पर हूती के हमले के बाद पाकिस्तान और तुर्किए जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। इस समझौते के तहत किसी एक देश पर हमला समझौते में शामिल सभी देशों पर हमला माना जाएगा।



