World
सूडान में सोने की खदानों पर बरसी मिसाइलें, एयरस्ट्राइक में 72 मजदूरों की मौत
डिजिटल डेस्क, खार्तूम। उत्तरी सूडान में एक हवाई हमले में छोटे पैमाने पर खनन करने वाले करीब 72 लोग मारे गए। एक मानवाधिकार समूह ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। यह पिछले कुछ महीनों में इस तरह की दूसरी घटना है।
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए
-1791774010089.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, खार्तूम। उत्तरी सूडान में एक हवाई हमले में छोटे पैमाने पर खनन करने वाले करीब 72 लोग मारे गए। एक मानवाधिकार समूह ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। यह पिछले कुछ महीनों में इस तरह की दूसरी घटना है।
मानवाधिकार संस्था इमरजेंसी लॉयर्स ने इस हमले के लिए मिस्त्र की वायु सेना को जिम्मेदार ठहराया, हालांकि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। मिस्त्र की सेना ने इस घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और मिस्त्र के विदेश मंत्रालय ने भी टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।



