डिजिटल डेस्क, कीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि रूस और यूक्रेन एनर्जी सीजफायर' पर सहमत हो गए हैं, यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ट्रंप के इस दावे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आश्रचर्य जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए बिल्कुल नई खबर है।
हालांकि, जेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि रूस सच में ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है, तो यूक्रेन भी इसका स्वागत करेगा, लेकिन इसके लिए अमेरिका को विस्तृत जानकारी देनी होगी।