World
रूस से डीजल खरीद समझौते को लेकर अमेरिका में ही घिरे ट्रंप, रिपब्लिकन सांसद लाएंगे द्विदलीय विधेयक
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस से डीजल खरीदने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फैसले का अमेरिका में विरोध हो रहा है। रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने रूसी तेल की खरीद के समझौते पर रोक के लिए द्विदलीय विधेयक ला
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस से डीजल खरीदने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फैसले का अमेरिका में विरोध हो रहा है। रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने रूसी तेल की खरीद के समझौते पर रोक के लिए द्विदलीय विधेयक लाने की घोषणा की है।
उन्हें नेब्रास्का के रिपब्लिकन सांसद डॉन बेकन का भी समर्थन मिला है। हालांकि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पास इसे पारित करने के लिए कुछ ही महीने हैं, क्योंकि प्रतिनिधि सभा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। द्विदलीय विधेयक उस प्रस्ताव को कहा जाता है, जिसे किसी देश की दो मुख्य और विरोधी राजनीतिक पार्टियों का साझा समर्थन होता है।



