डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में इसायस तूफान ने भारी तबाही मचा दी है। फ्लोरिडा और दक्षिणी अलबामा में रविवार सुबह तक इस तूफान के चलते लगभग चार लाख घरों की बिजली गुल हो गई थी।
तूफान से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई। इनमें फ्लोरिडा और अलबामा में पेड़ गिरने से घरों में दबकर दो लोगों की मौत शामिल है।
105 मील प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया तूफान
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इसायस तूफान शुक्रवार को फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास तट से टकराया था। उस समय हवा की रफ्तार 105 मील प्रति घंटे थी। इससे घरों और कारों पर पेड़ गिर गए, सड़कें पानी में डूब गईं, छतें उखड़ गईं और छज्जे उड़ गए।