World
ओमान में 11 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर ड्रोन से हमला, 2 क्रू सदस्य लापता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि रविवार को ओमान के तट के पास 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें 9 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 2 क्रू म
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि रविवार को ओमान के तट के पास 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें 9 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 2 क्रू मेंबर लापता हैं।
एक्स पर मंत्री ने कहा, "11 अक्टूबर को सोहर एंकरेज पर 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला हुआ। हमारे 9 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन 2 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं।"



