डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बालेन शाह की सरकार को बनाने वाले Gen-Z अब खुद इसी सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। नेपाल में नई सरकार को बने जहां 150 दिन भी नहीं हुए हैं, वहीं बालेन शाह को लोगों के गुस्से, संसद के दबाव और पार्टी की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के दो महीने बाद ही, युवा प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग को लेकर काठमांडू के माइतीघर मंडला में फिर से जमा हुए।