टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने एंड्रॉयड पर बर्थडे रिमाइंडर फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह यूजर्स को फोन में सेव कॉन्टेक्ट के बर्थडे का रिमाइंडर देगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड के लिए डेवलपमेंट फेज में है। कुछ बीटा टेस्टर्स को यह फीचर मिला है। इस फीचर के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, एप पर इसके लिए अलग से सेक्शन मिलेगा, जिसकी टेस्टिंग चल रही है। इसमें सेव कॉन्टेक्ट में से जिसका बर्थडे आने वाला होगा उसकी जनकारी मिलेगी। इसके साथ ही यूजर को एप के अंदर ही रिमाइंडर भी मिलेगा।