टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही इंडियन मार्केट में अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज को लॉन्च किया है। इसके लॉन्च के बाद कंपनी ने Oppo Find X9s पर डिस्काउंट एलान किया है। यह फोन फिलहाल 84,999 रुपये में लिस्ट है। ओप्पो के इस फोन में 6.59-इंच का डिस्प्ले, MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 7,025 mAh बैटरी के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन पर Amazon में बेस्ट डील मिल रही है। बॉयर्स फोन पर 12000 रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं।